मोहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 77 हजार से अधिक की अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

​मंडला / मोहगांव:

थाना मोहगांव पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने कुल 77,381 रुपये मूल्य की 150.180 लीटर अवैध शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

​कच्चे मकान में चल रहा था अवैध भंडारण

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सालीवाडा निवासी चमरू सिंह मार्को (पिता सुमेरी सिंह मार्को, उम्र 56 वर्ष) के कच्चे मकान में, जिसे सुमन मार्को (पिता महेन्द्र सिंह मार्को, निवासी सालीवाडा रैयत) द्वारा उपयोग किया जा रहा था, अवैध रूप से शराब रखी गई है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

​विभिन्न ब्रांड की शराब और कुल कीमत:

तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से विभिन्न ब्रांड की भारी मात्रा में शराब बरामद की:

  • ​लिमाउंट बियर केन: 05 पेटी (कुल 120 केन, 60 लीटर) – कीमत 16,800 रुपये।

 

  • ​लिमाउंट बियर बॉटल: 03 पेटी (कुल 36 बोतल, 23.400 लीटर) – कीमत 6,480 रुपये।

 

  • ​मेगडावल रम: 02 पेटी (कुल 96 पाव, 17.280 लीटर) – कीमत 18,240 रुपये।

 

  • ​गोवा विस्की: 02 पेटी (कुल 100 पाव, 18 लीटर) – कीमत 13,500 रुपये।

 

  • ​गोवा रम (अन्य खेप): 01 पेटी (50 पाव, 9 लीटर) – कीमत 6,750 रुपये तथा 25 पाव (4.5 लीटर) – कीमत 3,375 रुपये।

 

  • ​सफेद प्लेन शराब: 01 पेटी (50 पाव, 9 लीटर) – कीमत 3,800 रुपये।

 

  • ​बॅकपाइपर रम बॉटल: 01 पेटी (12 बोतल, 9 लीटर) – कीमत 8,436 रुपये।

 

​कुल जप्ती: लगभग 150.180 लीटर अवैध शराब, जिसकी कुल कीमत 77,381 रुपये है।

​आरोपियों पर मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में आरोपी चमरू सिंह मार्को और सुमन मार्को के विरुद्ध थाना मोहगांव में अपराध क्रमांक 284/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर लिया है।

​सराहनीय भूमिका

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला के कुशल निर्देशन और थाना प्रभारी राजराम बड़ोले जी

के नेतृत्व में पुलिस टीम (उनि चन्द्रकुमार अहिरवार, साउनि कमल पड़वार, प्र.आर. 791 गोविंद, प्र.आर. 202 रतन करचाम, आर. 526 दुर्गेश बोरले, आर. 539 हेमन्त मरावी तथा चालक आर. 609 रेवा) द्वारा सफलताપૂર્વक संपन्न की गई। 

पुलिस विभाग मोहगांव के द्वारा की गई इस कार्यवाही से अवैध रूप से दो नंबर के काम करने वाले निश्चित रूप से दहशत में आएंगे और इस टाइप के काम करने से बचेंगे