मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोट
*न्यायोत्सव: तात्या टोपे विश्वविद्यालय में लीगल एड क्लिनिक का शुभारंभ*
*गुना।* विधिक सेवा सप्ताह "न्यायोत्सव" के अंतर्गत मंगलवार को क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना में लीगल एड क्लिनिक का शुभारंभ एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना एवं विश्वविद्यालय के समन्वय से स्थापित इस क्लिनिक का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्रा ने किया। क्लिनिक का उद्देश्य जरूरतमंदों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराना है।
शिविर में प्राधिकरण के सचिव राधाकिशन मालवीय ने शिक्षा का अधिकार, पॉक्सो अधिनियम और बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। जिला विधिक सहायता अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी ने संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में बताया और नालसा एवं सालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. किशन यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधुलिका मुले सहित अन्य न्यायाधीशगण, विधि विभाग से डॉ. ऋचा श्रीवास्तव एवं सुश्री जयति जैन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Continue With Google