शांति निकेतन स्कूल बुधनी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14.11.2026 से दिनांक 20.11.2026 तक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर के निर्देशानुसार एवं माननीय श्री प्रशान्त कुमार, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, बुधनी के मार्गदर्शन में शांति निकेतन स्कूल बुधनी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त साक्षरता शिविर में श्रीमती मिताली पाठक शर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बुधनी के द्वारा विधिक अधिकारों निशुल्क विधिक सहायता घरेलू हिंसा साइबर सुरक्षा, संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकार व कर्तव्य एवं शासन के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।