मोहित सोनी की न्यूज़ रिपोट
*ग्राम बजरंगगढ़ के राम जानकी धाम पर माहौर
स्वर्णकार समाज का विशाल अन्नकूट महोत्सव संपन्न, लगे 56 भोग*
*गुना।* ग्राम बजरंगगढ़ स्थित राम जानकी धाम पर माहौर स्वर्णकार समाज सेवा दल समिति द्वारा विशाल एवं भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान को आकर्षक 56 भोग लगाया गया। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सहभागिता की।
कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह सलूजा विशेष रूप से पधारे। समिति के पदाधिकारियों और समाजजनों ने उनका स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान राजेंद्र सलूजा ने राम जानकी धाम में भगवान के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की और समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक व धार्मिक आयोजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी एकता और संस्कार मजबूत होते हैं।
आयोजन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, 56 भोग अर्पण और महाआरती के बाद प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व समाजबंधुओं ने प्रसादी पाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में माहौर स्वर्णकार समाज सेवा दल समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। अंत में समिति के *अध्यक्ष मनोहर सोनी* ने राजेंद्र सलूजा सहित सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
*मोहित सोनी की न्यूज रिपोर्ट*
Continue With Google