अशोकनगर। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में तथा सीएमएचओ श्रीमती अलका त्रिवेदी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना में एक दिवसीय हृदय रोग से संबंधित मरीज उम्र (0 से 18) निःशुल्क हृदय रोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

आरबीएसके नोडल अधिकारी डॉ. जयकृत सिंह ने बताया कि 19 नवंबर (गुरुवार) को रघुवंशी धर्मशाला में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मुंबई के प्रसिद्ध चिकित्सालय SRCC नारायणा हेल्थ के बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रीतम सेन एवं टीम द्वारा बच्चों का संस्था द्वारा पूर्व में उपचारित बच्चों का फॉलोअप एवं हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का उपचार / सर्जरी के लिए चिन्हित किया जाएगा।

शिविर में हितग्राहियों के पंजीकरण कराने के लिए आरबीएसके मेडिकल ऑफिसर डॉ. सौरभ शर्मा 9893893389 से संपर्क कर सकते हैं।