*गंधवानी के ग्राम अनझेरा बैकल्या में मानवता हुई शर्मशार, आरोपी ने नाबालिग दिव्यांग के साथ किया दुष्कर्म*

*गंधवानी / धार।* गंधवानी थाना अंतर्गत ग्राम अनझेरा बैकल्या में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोपी ने नाबालिग दिव्यांग बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

घटना दिनांक 13/11/2026 की बताई जा रही है। आरोप है कि आरोपी बालिका को बहला-फुसलाकर अपने कपास के खेत में ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।

मामले में रविवार को गंधवानी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी पप्पू पिता भंगड़ा अनारे, 26 साल, निवासी ग्राम अनझेरा बैकल्या के विरुद्ध दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।