डिजायर कार में भरकर ले जा रहे थे अवैध शराब, कठ्ठीवाड़ा पुलिस ने रास्ते में दबोचा
343 लीटर से अधिक बीयर और देशी शराब जब्त, कार सहित 7.50 लाख रुपये की सामग्री बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल
अलीराजपुर | 23 नवम्बर 2026अलीराजपुर। जिले में अवैध शराब के परिवहन और कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कठ्ठीवाड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजायर कार से अवैध रूप से परिवहन की जा रही 343.2 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर शराब और परिवहन में इस्तेमाल की गई कार सहित कुल 7 लाख 50 हजार 440 रुपये की सामग्री बरामद की है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति उमठ बघेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा⁰प है। इसी क्रम में 23 नवम्बर को थाना प्रभारी कठ्ठीवाड़ा को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बड़ी सर्दी-कुहाँ रोड की ओर से सफेद रंग की डिजायर कार क्रमांक MP 09 ZP 1929 में अवैध शराब भरकर ले जाई जा रही है।सूचना मिलते ही कठ्ठीवाड़ा पुलिस ने ग्राम कुहाँ में घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोलकोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 25 पेटी बीयर, कुल 300 लीटर तथा 240 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, कुल 43.200 लीटर बरामद हुई। इस प्रकार पुलिस ने कुल 343.2 लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 440 रुपये बताई गई है।शराब परिवहन के संबंध में वैध लाइसेंस एवं परमिट प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने कार चालक अंकित उर्फ रिकु पिता रमेशचन्द्र राठौड़, उम्र 39 वर्ष, निवासी नयापुरा कठ्ठीवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब की 30 पेटियां (25 पेटी बीयर एवं 5 पेटी देशी प्लेन शराब) जब्त कीं। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त डिजायर कार की कीमत 6 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस ने शराब और कार सहित कुल 7 लाख 50 हजार 440 रुपये की सामग्री जब्त की है। मामले में थाना कठ्ठीवाड़ा पर अपराध क्रमांक 185/2026 के तहत धारा 34(1), 34(2) एवं 46 आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
Continue With Google