खकनार
विधायक जन सुविधा केंद्र खकनार पर जनजाति गौरव दिवस को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

खकनार  जनजाति गौरव दिवस को ऐतिहासिक रूप में मनाने एवं कार्यक्रम की रूपरेखा सांस्कृतिक कार्यक्रम जनजातीय महापुरुषों के सम्मान को लेकर खकनार जन सुविधा केंद्र में एक बैठक का आयोजन किया गया   जिसमे सभी ने एक मत होकर निर्णय लिया कि इस बार जनजाति गौरव दिवस पर समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और हमारे वीर जनजातीय नायकों की गाथा को युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को  जिला पंचायत सदस्य अशोक पटेल भाजपा युवा नेता ओम चौकसे मंडल अध्यक्ष महेंद्र जोगी शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव एवं सभी गणमान्य नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे