दसाई में परंपरागत रूप से मनाया गया गाय गोहरी पर्व, मन्नतधारियों ने गायों के नीचे लेटकर पूरी की मन्नत,
दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर वर्षों पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन।
धार जिले के दसाई में दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर पारंपरिक गाय गोहरी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में गाय गोहरी का आयोजन हुआ। इसमें मन्नतधारियों ने अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जमीन पर लेटकर अपने ऊपर से गायों को गुजरवाया और मन्नत पूरी होने की परंपरा निभाई।
मान्यताओं के अनुसार गाय को पूजनीय और माता का स्वरूप माना जाता है। इसी आस्था के चलते क्षेत्र में वर्षों से गाय गोहरी की परंपरा चली आ रही है। मान्यता है कि जिन लोगों की मनोकामना पूरी होती है, वे दीपावली के अगले दिन पड़वा पर गायों के नीचे लेटकर अपनी मन्नत पूरी करते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और आज भी पूरे श्रद्धाभाव के साथ इसका निर्वहन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने गायों की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।
ब्यूरो रिपोट धार
घनश्याम पाटीदार
7773896789
धर्म-ज्योतिष
मन्नत धरियो ने गाय के नीचे लेट पूरी की मन्नत
दीपावली पर परंपरा का निर्वाह
November 09, 2026 04:29 PM
1 min read
5 views
1/4
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google