मुंगावली। परम पूज्य मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश शनिवार सुबह नगर में हुआ। जैन समाज द्वारा रेलवे फाटक पर पहुंचकर मंगल आगवानी की गई, जहां जगह-जगह मुनि संघ का पाद प्रक्षालन किया गया।
मुनि संघ के सानिध्य में लघु गणधर वलय विधान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि विधान से सुख-शांति की प्राप्ति होती है, ऐसे विधान का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। इतनी बड़ी संख्या में आप लोगों की उपस्थिति धर्म के प्रति आपकी श्रद्धा को दर्शाती है।
आगवानी के दौरान नगर के वीर सेवा दल का दिव्य घोष आकर्षण का केंद्र रहा। दोपहर बाद मुनि संघ का मंगल विहार भानगढ़ की ओर हुआ, जिसमें जैन समाज के लोग शामिल हुए।
Continue With Google