अवैध रेत परिवहन पर पलेरा पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त पलेरा। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलेरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 14 नवंबर को ग्राम बूदौर से नीले रंग के फार्मट्रेक ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रेत का परिवहन करते पकड़ा गया। मौके पर वाहन और रेत से संबंधित दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त कर ली। मामले में थाना पलेरा में अपराध क्रमांक 404/26 दर्ज किया गया। इसी तरह ग्राम सैपुरा मे कब्जे से लाल रंग का महिंद्रा 265 DI XP Plus ट्रैक्टर और लाल रंग की पुरानी ट्रॉली में भरी अवैध रेत जब्त की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 405/26 दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 303(2) बीएनएस सहित मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी जतारा अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति भार्गव, सउनि फूलचंद्र बौद्ध, प्रधान आरक्षक मनोज कुमार, बालकिशन, रमाशंकर कुशवाहा, मनमोहन रैदास, अशोक मरावी, आरक्षक प्रवेंद्र, ललित, दीपक, संतोष, रामकृष्ण, रामचंद्र, बृजेंद्र, कुलदीप, अजय, मनोज, शिवदयाल, सुरेंद्र एवं चालक आरक्षक सुमित की सराहनीय भूमिका रही।
मध्यप्रदेश
अवैध रेत परिवहन पर पलेरा पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त पलेरा। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत
November 15, 2026 06:57 PM
1 min read
8 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google