*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पलेरा पहुंचे, विधायक हरिशंकर खटीक की माताजी के निधन पर परिजनों को दी सांत्वना*
*लोकेशन: टीकमगढ़, मध्यप्रदेश*
*रिपोर्ट: जमील खान*
*पलेरा (टीकमगढ़)।* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर में जतारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिशंकर खटीक के निज निवास पहुंचकर उनकी माताजी स्व. श्रीमती रामबाई खटीक के निधन पर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री ने विधायक हरिशंकर खटीक तथा उनके परिवारजनों से मिलकर आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त कीं और सभी को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मां का जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने स्व. रामबाई खटीक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, राजनगर विधायक अरविन्द्र पटेरिया, पूर्व विधायक राहुल सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह बेबी राजा, पूर्व विधायक अजय यादव, विवेक चतुर्वेदी, राजेश पटेरिया, इंजी. अभय यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे
कार्यक्रम में कमिश्नर सागर दिलीप कुमार, आईजी सागर इरशाद वली, डीआईजी छतरपुर विजय कुमार खत्री, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पलेरा में बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री से मिलने और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
मध्यप्रदेश
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पलेरा पहुंचे, विधायक हरिशंकर खटीक की माताजी के निधन पर परिजनों को दी सांत्वना* *लोकेशन: टीकमगढ़, मध्यप्रदेश* *रि
November 21, 2026 01:37 PM
1 min read
73 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google