आलोट। फरार आरोपियों एवं न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील को लेकर आलोट पुलिस लगातार सक्रियता से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना आलोट पुलिस ने दो माह से फरार चल रहे एक गिरफ्तारी वारंटी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिलेभर में स्थायी वारंटियों, गिरफ्तारी वारंटियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश पाटीदार के नेतृत्व में आलोट पुलिस टीम द्वारा वारंटों की तामील के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय आलोट के प्रकरण क्रमांक 11/2021 में धारा 49-ए एवं 34(क) आबकारी एक्ट के तहत जारी गिरफ्तारी वारंट के पालन में आरोपी पप्पू उर्फ पप्पूलाल पिता जगदीश भांभी, उम्र 28 वर्ष, निवासी बरखेड़ा कला को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी करीब दो माह से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

टीम वर्क से मिल रही सफलता

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप वारंटियों की धरपकड़ एवं लंबित वारंटों की तामील पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ पुलिसकर्मियों के आपसी समन्वय और सक्रिय भूमिका से सफलता मिली। पुलिस की यह कार्यप्रणाली कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ न्यायालयीन आदेशों के पालन की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश पाटीदार, उप निरीक्षक मोहन भाटी, एएसआई दीपक पाटीदार, आरक्षक लोकेंद्र शर्मा, आरक्षक ईश्वर सिंह एवं आरक्षक चालक अनिल कुमार की प्रमुख भूमिका रही।