*सोमवती अमावस्या पर खलघाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने भी लगाई नर्मदा में डुबकी*

धार सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धार जिले के खलघाट स्थित नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की पवित्र डुबकी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नर्मदा तट पर विराजमान भिक्षुओं को यथाशक्ति दान-दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने भी मां नर्मदा के पावन जल में स्नान कर विशेष पूजा-अर्चना की और समस्त जिलेवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सोमवती अमावस्या के पावन संयोग के चलते पूरे दिन नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही बनी रही और माहौल पूरी तरह से भक्तिमय नजर आया।

*बाइट - 01 - सावित्री ठाकुर, केंद्रीय राज्यमंत्री*

ब्यूरो रिपोट धार
घनश्याम पाटीदार
7773896789