अवैध शराब के खिलाफ आजाद नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 115 पेटी बीयर जब्त
पिकअप वाहन में परिवहन की जा रही 1,380 लीटर बीयर बरामद, शराब और वाहन सहित 15.58 लाख रुपये की सामग्री जब्त; चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना चन्द्रशेखर आजाद नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बीयर से भरा पिकअप वाहन जब्त किया है। पुलिस ने वाहन से 115 पेटी माउंट 6000 बीयर बरामद की है। शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन सहित कुल 15 लाख 58 हजार 800 रुपये की सामग्री जब्त की गई है।पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निरंतर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत 15 नवम्बर 2026 की रात करीब 11:50 बजे आजाद नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग के पिकअप वाहन क्रमांक MP69ZC4406 में अवैध शराब भरकर भाबरा-कट्ठीवाड़ा मार्ग से परिवहन किया जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम बड़ी पोल तड़वी फलिया के पास घेराबंदी की। इसी दौरान भाबरा की ओर से आ रहे संदिग्ध पिकअप वाहन को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन की गति बढ़ाकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।पिकअप से मिली 115 पेटी बीयरपुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें खाकी रंग की गत्ते की पेटियों में माउंट 6000 बीयर भरी मिली। कुल 115 सीलबंद पेटियों में प्रत्येक पेटी से 24 केन और प्रत्येक केन में 500 एमएल बीयर पाई गई। इस प्रकार कुल 2,760 केन में 1,380 लीटर बीयर बरामद हुई। जब्त बीयर की कीमत 3 लाख 58 हजार 800 रुपये तथा पिकअप वाहन की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई। इस तरह कुल 15 लाख 58 हजार 800 रुपये की सामग्री जब्त की गई।मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 46 के तहत अपराध क्रमांक 491/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।दो सप्ताह में 137 प्रकरण, 13,328 बल्क लीटर शराब जब्तपुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने बताया कि जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। विगत दो सप्ताह के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध 17 बड़ी कार्रवाइयों सहित कुल 137 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन कार्रवाइयों में कुल 13,328 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 49 लाख 55 हजार 166 रुपये है। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त 8 वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 42 लाख 45 हजार रुपये है।पुलिस के अनुसार अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध जिले में आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।रिपोर्टर : मुस्तकीम मुगल
Continue With Google