*भोपाल के कोडिया गांव में खेत पर जाकर मारपीट, 5 महिलाएं घायल, पुलिस पर रिपोर्ट न लिखने का आरोप*
*एंकर:*
भोपाल के कौठिया गांव में जमीन के विवाद में मारपीट हो गई। मौके पर ट्रैक्टर रुकवाने को लेकर विवाद बढ़ा और 5 महिलाएं घायल हो गईं। घायल अस्पताल में भर्ती हैं, फिर भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। पीड़ितों ने अब SP भोपाल से न्याय की गुहार लगाई है।
*वीओ:*
घटना ग्राम कौठिया, थाना खजूरी सड़क, भोपाल की है। बताया जा रहा है कि मौके पर राजेंद्र मेवाड़ा और रवि मेवाड़ा ने ट्रैक्टर रुकवाया और पूछा कि ये किसकी भूमि है, जिस पर तू ट्रैक्टर चला रहा है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
पीड़ितों का आरोप है कि संदीप मेवाड़ा, अंकित, मोहन, ज्ञान सिंह और दीपक ने खेत पर जाकर मारपीट की।
इस मारपीट में सीताबाई पति ज्ञानसिंह मेवाड़ा, धनकुंवरबाई पति दौलत मेवाड़ा, चिंताबाई पति स्व. बने सिंह मेवाड़ा, चतरीबाई पति स्व. हरिप्रसाद और रिंकूबाई पति मोहन मेवाड़ा घायल हो गईं। सभी अस्पताल में भर्ती हैं।
पीड़ितों का कहना है कि मेडिकल कागज होने के बाद भी पुलिस ने उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी। अब पीड़ितों ने SP भोपाल को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
*
मध्यप्रदेश
भोपाल के कोडिया गांव में खेत पर जाकर मारपीट, 5 महिलाएं घायल, पुलिस पर रिपोर्ट
भोपाल के कोडिया गांव में खेत पर जाकर मारपीट, 5 महिलाएं घायल, पुलिस पर रिपोर्ट
November 21, 2026 01:50 PM
1 min read
3 views
1/3
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google