*एक परिसर-एक शाला में 1 से 8वीं तक की पढ़ाई, फिर भी शिक्षक नदारद, एसडीएम निशांत भूरिया ने जताई नाराजगी, शिक्षा विभाग को लिखा कार्रवाई का पत्र*
*टीकमगढ़ | बल्देवगढ़।* बल्देवगढ़ क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी अब नहीं चलेगी। एसडीएम निशांत भूरिया ने सोमवार को हटा संकुल अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला हटा का औचक निरीक्षण किया, तो वहां का नजारा देखकर वो भी हैरान रह गए।
विद्यालय में कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जबकि उसी परिसर में कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं।
*बच्चे क्लास में, शिक्षक गायब!*
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाया कि एक परिसर-एक शाला के तहत चल रहे इस महत्वपूर्ण विद्यालय में कई शिक्षक बिना सूचना के गायब थे। बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे चल रही थी।
इस लापरवाही को देखकर एसडीएम निशांत भूरिया ने मौके पर ही नाराजगी जाहिर की और कहा कि गरीब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
*शिक्षा विभाग को लिखा पत्र*
एसडीएम ने अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है। अब शिक्षा विभाग को इन शिक्षकों पर कार्रवाई करनी होगी।
*लापरवाह शिक्षकों में हड़कंप*
एसडीएम के इस औचक निरीक्षण के बाद पूरे बल्देवगढ़ ब्लॉक के लापरवाह शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। अब सभी शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचने लगे हैं।
अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग इन अनुपस्थित शिक्षकों पर क्या कार्रवाई करता है, या फिर पत्र फाइलों में ही दबकर रह जाएगा?
Continue With Google