चंदेरी/अशोकनगर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व अमृता राय की पदयात्रा आज चंदेरी के दिल्ली दरवाजा से प्रारंभ हुई। पदयात्रा अमराई ग्रामीण-हेरिटेज रिजॉर्ट एवं हस्तशिल्प व हथकरघा के लिए प्रसिद्ध ग्राम प्राणपुर होते हुए ग्राम कुंवरपुर पहुँची, जहां यात्रियों के लिए दोपहर भोजन की व्यवस्था की गई।
यात्रा मार्ग में स्थानीय नागरिकों, माताओं-बहनों और युवाओं से मिल रहा स्नेह, स्वागत एवं जनसमर्थन हमारे संकल्प को निरंतर ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
वोट चोरी और प्रभु श्रीराम के नाम पर चंदा चोरी के विरुद्ध सत्य, न्याय और जवाबदेही की यह पदयात्रा जनविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
Continue With Google