जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत।

धानिगवा पश्चिम टोला में सुबह 7:30 बजे हुई वारदात, रिश्ते के चचेरे भाई पर हत्या का आरोप।

 

मझौली। 

मड़वास थाना क्षेत्र के पथरौला चौकी का मामला है जहां धनिगंवा पश्चिम टोला में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सीता गुप्ता (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर हुए विवाद में रामनिवास गुप्ता (लगभग 48 वर्ष) पर सीता गुप्ता के ऊपर कुल्हाड़ी से वार करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी रामनिवास गुप्ता मृतक के चाचा का लड़का है। हमले में सीता गुप्ता की मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई तथा परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने और मामले में आगे की कार्रवाई की जानकारी की प्रतीक्षा है।

फिलहाल पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।