मुंगावली। पूर्व राज्यमंत्री व मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मलकीत सिंह संधू के निवास पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती महेंद्र कौर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान विधायक श्री यादव ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माता का जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, इस दुःख की घड़ी में वे परिवार के साथ हैं।
Continue With Google