*मुख्यमंत्री को श्रमजीवी पत्रकार संघ पलेरा इकाई ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग*
*1 दिसंबर को प्रदेशभर के श्रमजीवी पत्रकार करेंगे धरना-प्रदर्शन*
*पलेरा (टीकमगढ़)।* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पलेरा आगमन के दौरान मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक इकाई पलेरा के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने कहा कि प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी और ठोस पत्रकार सुरक्षा कानून बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। वर्तमान समय में पत्रकारिता के दौरान पत्रकारों को कई तरह की चुनौतियों, दबाव और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार खबरों के कारण उन्हें धमकियों, झूठे मामलों और हमलों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए कानूनी प्रावधान आवश्यक हैं।
इस दौरान पत्रकारों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। अगर पत्रकार ही सुरक्षित नहीं होगा तो सच्ची और निडर पत्रकारिता कैसे हो पाएगी।
1 दिसंबर को प्रदेशभर में होगा धरना-प्रदर्शन
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आगामी 1 दिसंबर को प्रदेशभर के पत्रकार धरना-प्रदर्शन करेंगे। संघ के इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का ध्यान पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित किया जाएगा।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से होगा। प्रदेश के हर जिले, तहसील और ब्लॉक स्तर पर पत्रकार एकजुट होकर सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग उठाएंगे।
पत्रकारों ने जताई उम्मीद
पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार पत्रकारों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की दिशा में आवश्यक पहल करेगी। पत्रकारों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और सम्मान की रक्षा भी सरकार की जिम्मेदारी है।
ज्ञापन सौंपने वालों में ये पत्रकार रहे शामिल
इस अवसर पर पत्रकार पवन सिंग्या, सद्दाम राईन, अनिल खरे, समीर खान, बालचंद शुक्ला, नितेंद्र मिश्रा एवं मनीष कंथारिया सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश
*मुख्यमंत्री को श्रमजीवी पत्रकार संघ पलेरा इकाई ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग* *1 दिसंबर को प्रदेशभर के श्रमजीवी पत्
*मुख्यमंत्री को श्रमजीवी पत्रकार संघ पलेरा इकाई ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग* *1 दिसंबर को प्रदेशभर के श्रमजीवी पत्रकार करेंगे धरना-प्र
November 21, 2026 07:44 PM
1 min read
10 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google