मालथौन। सागर जिले के थाना मालथौन क्षेत्र के मालथौन नगर में चाकूबाजी की घटना सामने आई हैं।
क्षेत्र में बदमाश, अराजक तत्वों के हौसले बुंलद है पुलिस के व्यक्ति भी सुरक्षित नहीं हैं थाना मालथौन की डायल 112 पुलिस वाहन के चालक व एक अन्य पर धारदार चाकू से हमलाकर घायल करने घटना से सनसनी फैल गयी।
बीते मंगलवार रात करीब 9:30 बजे रायकवार मुहल्ला में डायल 112 के चालक व एक अन्य युवक पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मौके से आरोपी फ़ारर हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर हमलावरों पर मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल 112 के चालक मुकेश रजक मालथौन निवासी अपने घर की किराना दुकान पर बैठे थे चार-पांच लोग घर के बाहर गाली गलौच जंर रहे थे जिन्हें गाली गलौच करने की मनाही करना उन पर यह भारी पड़ गई।
आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर दिया जिसमें मुकेश रजक की नाक और हाथ मे कट के निशान आए तभी दुकान पर मौजूद सामान लेने आए मनोज आदिवासी व्यक्ति के गाल में चाकू मारकर कर घायल कर दिया।
फरियादी मुकेश रजक ने बताया कि घर की दुकान पर बैठा थे। ये पांच लोग दुकान के बाहर गाली-गलौच कर रहे थे इन लोगो को गाली गलौच करने से रोका। ये मुझे गालियां देने लगे मना किया तो इन्होंने चाकू निकालकर मार दिया एक और साथ मे मौजूद था व्यक्ति उसे भी चाकू लग गया है और वह धमकी दे रहे थे।
थाना प्रभारी दिनेश भोजक ने बताया कि मंगलवार रात में डायल 112 के चालक के साथ झगड़ा हो गया था रात में मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेजा था अस्पताल से मेमो आ गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों की खिलाफ कढ़ी से कढ़ी वैद्यानिक रूप से कार्रवाही करेंगे।डायल 112 चालक तीन चार दिन से छुट्टी पर चल रहा था।
Continue With Google