मुंगावली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मुंगावली जिला अशोकनगर के अंतर्गत नवांकुर संस्था बाल कल्याणकारी समिति सहराई (सेक्टर-04) एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बरखाना के तत्वावधान में ग्राम बरखाना में ग्राम बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन पर स्थानीय कलाकारों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ कलश यात्रा एवं सुस्वागतम रंगोली के साथ अगवानी कर किया गया। इसके बाद अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्थानीय भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में कार्तिक व्रत धारण करने वाली कन्याओं एवं महिलाओं को फलाहार वितरित किया गया। ग्वालियर-चंबल संभाग प्रभारी अमिताभ श्रीवास्तव ने पक्षियों के लिए पेड़ों पर सकोरे लगाकर जल की व्यवस्था की। विशिष्ट अतिथियों द्वारा ग्राम में 111 फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु बोरी बंधान का कार्य भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणजनों को प्रसाद वितरित किया गया।

अपने उद्बोधन में विशिष्ट अतिथि अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि बोरी बंधान जैसे प्रयासों से वर्षा जल का संरक्षण होगा और भू-जल स्तर में वृद्धि होगी। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला समन्वयक बद्री प्रसाद चौहान, मुंगावली ब्लॉक समन्वयक श्रीमती वंदना सगर, चंदेरी ब्लॉक समन्वयक दीपक पटेरिया, नवांकुर संस्था सहराई (सेक्टर-04) अध्यक्ष/सचिव सुश्री शबनम शाह, राशिद मोहम्मद खान, प्रस्फुटन समिति बरखाना अध्यक्ष पहलवान यादव, नवांकुर संस्था बहादुरपुर अध्यक्ष सुश्री अंजली जैन, मेंटर्स धर्मेंद्र गिरी, कृष्णकांत तिवारी, समाजसेवी रामविलास तिवारी, शिवराम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।