स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में अनियमितताओं पर जिला प्रशासन का सख्त कदम
निवाड़ी: जिले के स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स कंपनियों के माध्यम से की गई भर्तियों में कथित अनियमितताओं और नियम विरुद्ध पदस्थापनाओं की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने जांच समिति का पुनर्गठन करते हुए संशोधित आदेश जारी किया है।पूर्व में जारी आदेश क्रमांक 356 दिनांक 19 नवंबर 2026 में आंशिक संशोधन करते हुए आदेश क्रमांक 358 के माध्यम से नई समिति गठित की गई है।
पुनर्गठित समिति का गठन
- अध्यक्ष: डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा जैन
- सदस्य: जिला शिक्षा अधिकारी उन्मेष श्रीवास्तव
- सदस्य: जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन नितेश जैन
- सदस्य: जिला पंचायत के प्रभारी लेखा अधिकारी भगवान दास आदिवासी
जानकारी के अनुसार, समिति को प्राप्त शिकायतों और ज्ञापनों में उल्लेखित सभी बिंदुओं का शासन के निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार बिंदुवार परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।समिति को भर्ती प्रक्रिया और पदस्थापनाओं की वैधानिकता की जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा, ताकि निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।यह कदम प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने और नियम विरुद्ध कार्यों पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
Continue With Google