शासकीय आईटीआई पलेरा में दीक्षांत समारोह, मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को दिए पुरस्कार

पलेरा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलेरा में 21 नवंबर 2026 को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री विनोद वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं सांसद प्रतिनिधि तेजसिंह यादव एवं विधायक प्रतिनिधि भूमानिसिंह यादव ने भी समारोह में सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। संस्था के प्राचार्य हरिओम शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

वर्ष 2025-26 के वार्षिक परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पीयूष साहू एवं खुशी मिश्रा, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रदीप लखेरे तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रविन्द्र कुमार राजपाली को व्यवसाय प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य महोदय श्री हरिओम शर्मा , प्रशिक्षण अधीक्षक श्री आमोश कुमार अहिरवार,सहायक ग्रेड-3 श्री सत्येंद्र नायक, वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी श्री जयेश चंद्रभान अहिरवार, प्रशिक्षण अधिकारी श्री अविनाश पाठक सहित संस्था का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

समारोह को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री विनोद वर्मा ने संस्था के विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षण व्यवस्था को प्रोत्साहित करते हुए आईटीआई परिसर में फ्लड लाइट एवं वाटर कूलर लगवाने की घोषणा की। घोषणा के बाद उपस्थित विद्यार्थियों एवं संस्था के स्टाफ ने उनका आभार व्यक्त किया।