पंधराखेड़ी में तेंदुए की खबर अफवाह! वन विभाग की जांच में पुष्टि**
पांढुर्णा जिले के सौसर क्षेत्र के ग्राम पंडराखेड़ी में तेंदुए की मौजूदगी की खबर से मचा हड़कंप! लेकिन वन विभाग की जांच में यह खबर अफवाह निकली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो और वीडियो पंडराखेड़ी के नहीं पाए गए।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ कर क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि बिना पुष्टि के वन्यप्राणियों से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें। इससे लोगों में बेवजह डर और भ्रम फैलता है।
मौके पर वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने वास्तविक जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने और वन्यप्राणियों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है।
**सवाल –** सोशल मीडिया पर वायरल हर खबर पर भरोसा करना कितना सही? जिम्मेदार नागरिक बनें, अफवाह नहीं फैला
Continue With Google