रायसेन गल्ला मंडी में मुनीम पर जानलेवा हमला कर 10 से 15 लाख रुपये लूटने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात का मास्टरमाइंड व्यापारी का अपना कर्मचारी निकला। पुलिस ने शिवा गौर और उसके साथी घनश्याम कीर को गिरफ्तार किया है।
12 नवंबर की रात आरोपियों ने कार्यालय में घुसकर मुनीम पदमसिंह यादव के हाथ-पैर बांधे और सिर पर ईंट से हमला कर अलमारी से नकदी लूट ली थी। गंभीर हालत में मुनीम को भोपाल रेफर किया गया था।
पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 300 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ की। जांच में दोनों आरोपी पकड़ में आए। पुलिस ने आरोपियों से चार लाख रुपये नकद, कपड़े, जूते और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद किए हैं।
मध्यप्रदेश
रायसेन मंडी लूटकांड का खुलासा, व्यापारी का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
रायसेन मंडी लूटकांड का खुलासा, व्यापारी का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
November 16, 2026 07:15 PM
1 min read
5 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google