केसली (सागर) - भारतीय इतिहास के महान जननायक, 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के पावन अवसर पर 15 नवंबर 2026 को देवरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सागौनी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता देवरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पं. श्री बृजबिहारी पटैरिया ने की।
कार्यक्रम का सफल संचालन गुलाब घोषी एवं गजराज सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन दर्शन, उनके बलिदान और जनजातीय गौरव को याद किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे समस्त अनुसूचित जनजाति के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और अतिथियों का ग्राम पंचायत सागौनी की ओर से हार्दिक स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया गया।
गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले प्रमुख अतिथियों और पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं।
* पं. बृजबिहारी पटैरिया जी (विधायक, देवरी)
* जय सिंह राजा (जिलाध्यक्ष, ST मोर्चा)
* रवींद्र पटेरिया (जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा)
* पूरन सिंह (जिला भाजपा उपाध्यक्ष)
* पूरन सिंह (जिला मंत्री)
* कृष्णा दीवान (जिला महामंत्री, ST मोर्चा)
* देवेन्द्र सिंह (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सागर)
* भारती-भूपेन्द्र सिंह (जिला पंचायत सदस्य)
* पुष्पेन्द्र सिंह (मण्डल अध्यक्ष, सहजपुर)
* सुश्री सुरभि गौंड (मण्डल अध्यक्ष, महिला मोर्चा सहजपुर)
* श्रीमति बसंतरानी (सरपंच, ग्राम पंचायत सागौनी)
* मनीष दुबे ,सचिव ग्राम पंचायत सागोनी
* भरत सिंह गौंड, दीपक तिवारी, अनिल दुबे, आशु पाण्डेय, विक्रम सिंह दीवान, रतनदीप तिवारी, मोहन सिंह हिनौती, अंकित सिंह ठाकुर, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, गजेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह तेकाम, आरती राजा दुबे, बादल दुबे, गुलाब घोषी, अशोक फौजदार एवं अन्य गणमान्य नागरिक।
विधायक सहित कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुण्डा के देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत स्थानीय परंपरा और उत्साह के साथ किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र जनजातीय गौरव के रंग में रंगा नजर आया।
Continue With Google