11 शिविरों में 239 शिकायतों का मौके पर निराकरण, 21.53 लाख की वसूली
अशोकनगर। संपर्क अभियान 2026 के अंतर्गत गुरुवार को अशोकनगर जिले में 11 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें बिल संबंधी एवं अन्य विषयों के संबंध में 268 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 239 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही शिविर के दौरान किया गया।
उक्त शिविर में 83 घरेलू तथा 25 कृषि उपयोग हेतु नवीन सर्विस कनेक्शन मौके पर ही जारी किए गए। साथ ही 09 उपभोक्ताओं के नाम परिवर्तन किए गए, खराब मीटरों को मौके पर ही बदला गया। वोल्टेज संबंधी शिकायतों का निराकरण किया गया तथा ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस भी शिविर के दौरान कराया गया। उपभोक्ताओं से शिविर के दौरान लगभग 21.53 लाख रुपये की वसूली की गई।
इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर की प्रदर्शनी भी सभी 11 शिविरों में लगाई गई। कैम्प में उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों के समक्ष डिजिटल मीटर तथा स्मार्ट मीटर की विद्युत खपत की तुलना करने पर दोनों मीटरों की विद्युत खपत समान पाई गई। ग्रामवासियों को स्मार्ट मीटर लगाए जाने के फायदे भी बताए गए।
Continue With Google