मुंगावली। महान जननायक एवं जनजातीय गौरव के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर मुंगावली स्थित शबरी आश्रम, नई मंडी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव सम्मिलित हुए। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में जनजातीय समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।