टीकमगढ़: राजेंद्र पार्क की प्रदर्शनी बनी आफत, आम मार्ग पर पार्किंग से लग रहा जाम, मेला कार्यालय में लटका ताला*
*सुरक्षा व्यवस्था एक सुरक्षाकर्मी के भरोसे*
*टीकमगढ़।* शहर के प्रमुख स्थल राजेंद्र पार्क में लगी प्रदर्शनी अब लोगों के लिए मनोरंजन की बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। प्रदर्शनी में अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि मेला कार्यालय में ताला लगा रहता है, सुरक्षा व्यवस्था मात्र एक सुरक्षाकर्मी के भरोसे है और फायर सिस्टम नदारद है। वहीं पार्किंग की जगह पर दुकानें सजा दी गई हैं, जिससे आने वाले लोग अपने वाहन मुख्य मार्ग पर खड़े करने को मजबूर हैं।
मुख्य मार्ग पर वाहन, बार-बार जाम
प्रदर्शनी में दुकानें सजाने के लिए पार्किंग की जगह भी घेर ली गई है। ऐसे में यहां आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर खड़े करने को मजबूर हैं, जिससे मुख्य मार्ग पर बार-बार जाम की स्थिति बन रही है।
शहर के व्यस्ततम स्थल पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। आम राहगीरों, स्कूली बच्चों और एम्बुलेंस तक को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं है।
पहले होती थी व्यवस्था, इस बार लापरवाही
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी यहां प्रदर्शनी लगती रही है, लेकिन तब वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह छोड़ी जाती थी। इस बार पार्किंग स्थल पर भी दुकानें लगा दी गई हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि आयोजकों ने व्यवस्था की बजाय दुकानों की संख्या बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान दिया है।
मेला कार्यालय में ताला, सुरक्षा राम भरोसे
प्रदर्शनी में सबसे बड़ी लापरवाही सुरक्षा को लेकर सामने आ रही है। मेला कार्यालय में अधिकांश समय ताला लगा रहता है। यदि कोई घटना हो जाए या किसी को शिकायत करनी हो तो सुनने वाला कोई नहीं मिलता।
इतनी बड़ी प्रदर्शनी में जहां रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था मात्र एक सुरक्षाकर्मी के भरोसे है। एक गार्ड के सहारे पूरी प्रदर्शनी की सुरक्षा कैसे संभाली जाएगी, यह बड़ा सवाल है।
फायर सिस्टम नदारद, बड़ा हादसा हो सकता है
प्रदर्शनी में खाने-पीने की दुकानों, कपड़ों की दुकानों और झूलों में बिजली का भारी उपयोग हो रहा है। इसके बावजूद यहां फायर सिस्टम की कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही। आग लगने की स्थिति में बचाव का कोई इंतजाम नहीं है, जो कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।
लोगों की मांग: तुरंत सुधारी जाए व्यवस्था
नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रदर्शनी में पार्किंग की अलग से व्यवस्था कराई जाए, मुख्य मार्ग से वाहनों को हटवाया जाए, मेला कार्यालय को समय पर खोला जाए, पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं और फायर सिस्टम की जांच कराई जाए। लगातार हो रही मारपीट की घटनाएं कोतवाली पुलिस को संभालने पड़ रही सुरक्षा व्यवस्था।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी आयोजकों और जिम्मेदार अधिकारियों की होगी।
मध्यप्रदेश
टीकमगढ़: राजेंद्र पार्क की प्रदर्शनी बनी आफत, आम मार्ग पर पार्किंग से लग रहा जाम, मेला कार्यालय में लटका ताला* *सुरक्षा व्यवस्था एक सुरक्षाक
November 19, 2026 11:30 AM
1 min read
8 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google