*पुलिस और जनता ने मिलकर सिखाया सबक, कोतवाली में कर रहा चक्की पीसने का इंतजार!*
*टीकमगढ़।* शहर में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन इस बार चोर का दांव उल्टा पड़ गया! शहर के सबसे व्यस्त लुकमान चौराहे पर दिनदहाड़े एक्टिवा उड़ाने पहुंचे शातिर चोर को जनता और पुलिस ने ऐसा सबक सिखाया कि वो जिंदगी भर याद रखेगा!
हुआ यूं कि लुकमान चौराहे पर खड़ी एक्टिवा पर एक युवक ने हाथ साफ करने की कोशिश की। वह लॉक तोड़कर गाड़ी स्टार्ट ही करने वाला था कि तभी मौके पर मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने शोर मचाया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए चोर को रंगे हाथों दबोच लिया!
चौराहे पर ही चोर की जमकर खिंचाई हुई और फिर पुलिस ने उसे घसीटते हुए कोतवाली पहुंचा दिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है, शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।
Continue With Google