त्यौंथर में सजा जनविश्वास का दरबार, विधायक और कलेक्टर ने सुनी जनता की समस्याएं!
जनता की चौखट तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का दिया भरोसा!
रीवा जिले के त्यौंथर में सेवा सेतु अभियान के तहत सरकार आपके द्वार एवं जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में त्यौंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' और कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।
बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
वहीं शिविर से पहले कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सिविल अस्पताल त्यौंथर और सीएम राइज स्कूल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी और सुधार के निर्देश दिए।
अब सवाल यह है कि जनविश्वास के इस दरबार में मिली शिकायतों का समाधान कितनी जल्दी होगा और जनता को इसका कितना लाभ मिलेगा?
बाइट:
1. सिद्धार्थ तिवारी 'राज' – विधायक, त्यौंथर
2. नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी – कलेक्टर, रीवा
Continue With Google