Mon, 23 Nov 2026
ताज़ा खबर
माउंट कार्मेल पब्लिक स्कूल की मान्यता पर उठे सवाल: न फायर सेफ्टी, न खेल का मैदान, फिर कैसे मेहरबान हुआ शिक्षा विभाग? • *सत्संग का सुख स्वर्ग से भी बड़ा है – पंडित मनोज शर्मा* • *57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2026) में सम्मिलित हुए • *श्री जागेश्वर महादेव मंदिर घाट पर अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से संपन्न, भक्तों की उमड़ी भीड़* • *ग्राम बजरंगगढ़ के राम जानकी धाम पर माहौर स्वर्णकार समाज का विशाल अन्नकूट महोत्सव संपन्न, लगे 56 भोग* • *चौधरी मोहल्ला में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन* • *साइबर ठगी के विरुद्ध गुना पुलिस की लगातार कार्रवाई, 6 और पीड़ितों को वापस मिले 45,351 रुपए* • *न्यायोत्सव: तात्या टोपे विश्वविद्यालय में लीगल एड क्लिनिक का शुभारंभ* • बिजली चोरी पर विद्युत विभाग की कड़ी कार्रवाई, 5 डीटीआर की सप्लाई रोकी गई • बिरसा मुंडा के जयकारों से गूंजा नटेरन, निकली भव्य रैली; जनजातीय गौरव दिवस पर दिखा उत्साह • वन भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम, जंगल की जमीन जोतते पकड़ा ट्रैक्टर; वन विभाग ने किया जब्त • माउंट कार्मेल पब्लिक स्कूल की मान्यता पर उठे सवाल: न फायर सेफ्टी, न खेल का मैदान, फिर कैसे मेहरबान हुआ शिक्षा विभाग? • *सत्संग का सुख स्वर्ग से भी बड़ा है – पंडित मनोज शर्मा* • *57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2026) में सम्मिलित हुए • *श्री जागेश्वर महादेव मंदिर घाट पर अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से संपन्न, भक्तों की उमड़ी भीड़* • *ग्राम बजरंगगढ़ के राम जानकी धाम पर माहौर स्वर्णकार समाज का विशाल अन्नकूट महोत्सव संपन्न, लगे 56 भोग* • *चौधरी मोहल्ला में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन* • *साइबर ठगी के विरुद्ध गुना पुलिस की लगातार कार्रवाई, 6 और पीड़ितों को वापस मिले 45,351 रुपए* • *न्यायोत्सव: तात्या टोपे विश्वविद्यालय में लीगल एड क्लिनिक का शुभारंभ* • बिजली चोरी पर विद्युत विभाग की कड़ी कार्रवाई, 5 डीटीआर की सप्लाई रोकी गई • बिरसा मुंडा के जयकारों से गूंजा नटेरन, निकली भव्य रैली; जनजातीय गौरव दिवस पर दिखा उत्साह • वन भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम, जंगल की जमीन जोतते पकड़ा ट्रैक्टर; वन विभाग ने किया जब्त
02:10 AM
State News AI
Raise a Local Complaint
Public Voice • Report Issues
मध्यप्रदेश

भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' की गरिमामयी उपस्थिति में 'आनंद उत्सव' का भव्य समापन;

म.प्र. शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा आनंद उत्सव

January 30, 2026 03:08 PM 1 min read 35 views
भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' की गरिमामयी उपस्थिति में 'आनंद उत्सव' का भव्य समापन;
1/8
भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' की गरिमामयी उपस्थिति में 'आनंद उत्सव' का भव्य समापन;
भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' की गरिमामयी उपस्थिति में 'आनंद उत्सव' का भव्य समापन;
भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' की गरिमामयी उपस्थिति में 'आनंद उत्सव' का भव्य समापन;
भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' की गरिमामयी उपस्थिति में 'आनंद उत्सव' का भव्य समापन;
भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' की गरिमामयी उपस्थिति में 'आनंद उत्सव' का भव्य समापन;
भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' की गरिमामयी उपस्थिति में 'आनंद उत्सव' का भव्य समापन;
+2 More

भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' की गरिमामयी उपस्थिति में 'आनंद उत्सव' का भव्य समापन; मुख्यमंत्री के विजन की सराहना

म.प्र. शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा आनंद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायतों में परंपरागत खेलों और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आयोजित 'आनंद उत्सव' का विकासखंड स्तरीय समापन आज शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी विद्यालय, सहिजवार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में त्योंथर विधायक  सिद्धार्थ तिवारी 'राज' उपस्थित रहे।

क्लस्टर स्तर पर 16 से 27 जनवरी तक चले सफल आयोजनों के बाद, विकासखंड स्तर पर 28 जनवरी को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं और 29 जनवरी 2026 को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस उत्सव में बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे ग्रामीण परिवेश आनंद के रंगों से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और इस अनूठी पहल के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री का यह विजन सराहनीय है कि वे भौतिक विकास के साथ-साथ प्रदेशवासियों के मानसिक और आत्मिक आनंद की भी चिंता कर रहे हैं। आनंद विभाग के माध्यम से पारंपरिक खेलों और लोक संस्कृति को मंच प्रदान करना ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने और सामाजिक समरसता बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।" विधायक ने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी जड़ों और मिट्टी के खेलों से जुड़ती है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विभाग के अधिकारियों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी। इस अवसर परजनपद अध्यक्ष मीनू आदिवासी, उपाध्यक्ष अंजना सिंह,विद्या सागर शुक्ला, घनश्याम यादव,संवेद शर्मा राजकुमार मिश्रा जनपद सीईओ प्रवीण बसोर बीईओ नागेश्वर मिश्रा,अरविंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग सम्मलित हुए।

Reactions
Comments 0

Please log in to join the conversation and post a comment.

Ad

Sponsored

Bhopal / वार्ड के अलर्ट पाएँ WhatsApp पर जुड़ें

पत्रकार सत्यापन

Enter Reporter ID or Mobile Number to verify accreditation with State News AI
📱 ऐप डाउनलोड करें