उमरिया में लक्ष्मी विश्वकर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त
सर्व विश्वकर्मा एकता संकल्प फाउंडेशन ने सौंपी जिले की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने जारी किया नियुक्ति पत्र
उमरिया। सर्व विश्वकर्मा एकता संकल्प फाउंडेशन द्वारा संगठन को मजबूत बनाने और समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बिरसिंहपुर पाली निवासी लक्ष्मी विश्वकर्मा को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, उमरिया (मध्यप्रदेश) नियुक्त किया गया है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा द्वारा 14 नवंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से लक्ष्मी विश्वकर्मा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। लक्ष्मी विश्वकर्मा, श्री दिनेश विश्वकर्मा की सुपुत्री हैं तथा बिरसिंहपुर पाली के वार्ड क्रमांक 06, विश्वकर्मा मोहल्ला की निवासी हैं।
नियुक्ति पत्र में संगठन ने उम्मीद जताई है कि लक्ष्मी विश्वकर्मा अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज को एकजुट करने, महिलाओं को संगठित करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
इस नियुक्ति को उमरिया जिले में विश्वकर्मा समाज की महिलाओं को संगठनात्मक नेतृत्व से जोड़ने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है। वहीं, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से उम्मीद जताई जा रही है कि वे समाज की एकता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य
करेंगी।
Continue With Google