वायरल वीडियो के दावे पर उठे सवाल, किसानों ने खाद के साथ जबरदस्ती सामग्री देने के आरोपों को नकारा
दुकान संचालक ने बताया बदनाम करने की साजिश, मौके पर मौजूद किसानों ने कहा- तय खाद के अलावा नहीं दी जा रही कोई सामग्री
टीकमगढ़। सोशल मीडिया पर खाद वितरण को लेकर वायरल हुए वीडियो की सच्चाई जानने जब हमारी टीम से संबंधित खाद दुकान नरेंद्र एंड संस पर पहुंची, तो वहां मौजूद किसानों के बयानों ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। वायरल वीडियो में एक किसान ने खाद के साथ जबरदस्ती अन्य सामग्री देने और इसके एवज में 100 रुपये वसूलने का आरोप लगाया था। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें दुकान से केवल निर्धारित खाद ही उपलब्ध कराया जा रहा है और किसी भी प्रकार की अतिरिक्त सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा रहा है।
मौके पर किसानों ने बताई अलग सच्चाई
वायरल वीडियो के बाद खाद दुकान को लेकर उठने वाले सवालों की पड़ताल करने हमारी टीम मौके पर पहुंची। यहां खाद लेने पहुंचे किसानों में गोविन्दस निवासी लुहरगुंवा, काशीराम प्रजापति निवासी इसोन सहित अन्य किसानों से बातचीत की गई। किसानों ने बताया कि उन्हें खाद के साथ कोई अन्य सामग्री जबरदस्ती नहीं दी जा रही है। उन्होंने वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को गलत बताया। किसानों के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किए गए बांट की सच्चाई को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
दुकान संचालक ने बताया कि छवि खराब करने का प्रयास
वहीं, दुकान संचालक ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को फर्जी से खारिज किया है। उनका कहना है कि कुछ दूसरे दुकानदारों के द्वारा सुनियोजित तरीके से उन्हें बदनाम करने और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से वीडियो वायरल किया गया है। संचालक ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि दुकान पर किसानों को नियमानुसार खाद उपलब्ध कराया जा रहा है।
Continue With Google