चंदेरी। विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत तीसरे दिन शनिवार को शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्व धरोहर सप्ताह 19 नवंबर से 25 नवंबर तक मनाया जा रहा है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए उन्हें तीन वर्गों में विभाजित किया गया था।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में 31, कक्षा 9 से 10 वर्ग में 8 और कक्षा 11 से महाविद्यालय स्तर वर्ग में 10 सहित कुल 49 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे -
वर्ग - कक्षा 6 से 8
- प्रथम - ओविका सराफ, कक्षा 7, शासकीय मॉडल स्कूल चंदेरी
- द्वितीय - सृष्टि नरवरिया, कक्षा 8, शासकीय मॉडल स्कूल चंदेरी
- तृतीय - मोनिका लोधी, कक्षा 8, शासकीय मॉडल स्कूल चंदेरी
वर्ग - कक्षा 9 से 10
- प्रथम - अनुष्का लोधी, कक्षा 10, गुरुकुल एकेडमी चंदेरी
- द्वितीय - मुस्कान साहू, कक्षा 9, शासकीय मॉडल स्कूल चंदेरी
- तृतीय - अनुष्का राजा बुंदेला, कक्षा 9, सरस्वती शिशु मंदिर
वर्ग - कक्षा 11 से महाविद्यालय स्तर
- प्रथम - ध्रुव मोहन पाराशर, शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी
- द्वितीय - शुभा श्रीवास्तव, शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी
- तृतीय - अवंति खटीक, गुरुकुल एकेडमी चंदेरी
विश्व धरोहर सप्ताह के माध्यम से विद्यार्थियों को क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Continue With Google