Mon, 23 Nov 2026
ताज़ा खबर
माउंट कार्मेल पब्लिक स्कूल की मान्यता पर उठे सवाल: न फायर सेफ्टी, न खेल का मैदान, फिर कैसे मेहरबान हुआ शिक्षा विभाग? • *सत्संग का सुख स्वर्ग से भी बड़ा है – पंडित मनोज शर्मा* • *57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2026) में सम्मिलित हुए • *श्री जागेश्वर महादेव मंदिर घाट पर अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से संपन्न, भक्तों की उमड़ी भीड़* • *ग्राम बजरंगगढ़ के राम जानकी धाम पर माहौर स्वर्णकार समाज का विशाल अन्नकूट महोत्सव संपन्न, लगे 56 भोग* • *चौधरी मोहल्ला में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन* • *साइबर ठगी के विरुद्ध गुना पुलिस की लगातार कार्रवाई, 6 और पीड़ितों को वापस मिले 45,351 रुपए* • *न्यायोत्सव: तात्या टोपे विश्वविद्यालय में लीगल एड क्लिनिक का शुभारंभ* • बिजली चोरी पर विद्युत विभाग की कड़ी कार्रवाई, 5 डीटीआर की सप्लाई रोकी गई • बिरसा मुंडा के जयकारों से गूंजा नटेरन, निकली भव्य रैली; जनजातीय गौरव दिवस पर दिखा उत्साह • वन भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम, जंगल की जमीन जोतते पकड़ा ट्रैक्टर; वन विभाग ने किया जब्त • माउंट कार्मेल पब्लिक स्कूल की मान्यता पर उठे सवाल: न फायर सेफ्टी, न खेल का मैदान, फिर कैसे मेहरबान हुआ शिक्षा विभाग? • *सत्संग का सुख स्वर्ग से भी बड़ा है – पंडित मनोज शर्मा* • *57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2026) में सम्मिलित हुए • *श्री जागेश्वर महादेव मंदिर घाट पर अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से संपन्न, भक्तों की उमड़ी भीड़* • *ग्राम बजरंगगढ़ के राम जानकी धाम पर माहौर स्वर्णकार समाज का विशाल अन्नकूट महोत्सव संपन्न, लगे 56 भोग* • *चौधरी मोहल्ला में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन* • *साइबर ठगी के विरुद्ध गुना पुलिस की लगातार कार्रवाई, 6 और पीड़ितों को वापस मिले 45,351 रुपए* • *न्यायोत्सव: तात्या टोपे विश्वविद्यालय में लीगल एड क्लिनिक का शुभारंभ* • बिजली चोरी पर विद्युत विभाग की कड़ी कार्रवाई, 5 डीटीआर की सप्लाई रोकी गई • बिरसा मुंडा के जयकारों से गूंजा नटेरन, निकली भव्य रैली; जनजातीय गौरव दिवस पर दिखा उत्साह • वन भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम, जंगल की जमीन जोतते पकड़ा ट्रैक्टर; वन विभाग ने किया जब्त
01:52 AM
State News AI
Raise a Local Complaint
Public Voice • Report Issues
सरकार-योजना

बैतूल: शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का विशेष दौरा

शांति व कानून व्यवस्था के लिए कलेक्टर–एसपी का दूरस्थ क्षेत्रों में संयुक्त भ्रमण;दामजीपुरा, भीमपुर व मोहदा सहित संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

February 09, 2026 03:57 PM 1 min read 11 views
बैतूल: शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का विशेष दौरा
1/4
बैतूल: शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का विशेष दौरा
बैतूल: शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का विशेष दौरा
बैतूल: शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का विशेष दौरा

बैतूल: जिले में शांति, कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने जिले के संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्रों का संयुक्त दौरा किया।

हाल ही में दामजीपुरा (थाना मोहदा) में उत्पन्न सांप्रदायिक तनाव और आगजनी की घटनाओं के बाद प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है। इसी क्रम में दोनों अधिकारियों ने दामजीपुरा, भीमपुर, मोहदा समेत अन्य क्षेत्रों का दौरा कर शांति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

संयुक्त भ्रमण के दौरान, अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नागरिकों को आपसी भाईचारा बनाए रखने, असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक, अपमानजनक अथवा आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण न करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की समझाइश भी दी।

प्रशासन की अपील स्थानीय नागरिक शांतिपूर्ण ढंग से जीवन यापन करें। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से सतर्क रहें। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दें। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनें।

जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

Reactions
Comments 0

Please log in to join the conversation and post a comment.

Ad

Sponsored

Bhopal / वार्ड के अलर्ट पाएँ WhatsApp पर जुड़ें

पत्रकार सत्यापन

Enter Reporter ID or Mobile Number to verify accreditation with State News AI
📱 ऐप डाउनलोड करें