खकनार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को उनकी आवासीय संपत्ति का वैधानिक अधिकार उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दे रही है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से ग्रामीण आबादी क्षेत्र के भू-खण्डधारियों को स्वामित्व रजिस्ट्री की प्रकिरिया ऑनलाइन की जा रही है इससे नागरिकों को अपनी संपत्ति के कानूनी दस्तावेज प्राप्त होने के साथ ही बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से ऋण प्राप्त करने में भी सुविधा मिलेगी।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री विवेक कुमार के निर्देशानुसार जिले में स्वामित्व पंजीयन कार्य को गति देने के लिए विशेष अभियान संचालित है।
स्वामित्व अभिलेख ग्रामीण परिवारों के लिए उनकी संपत्ति का महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज है। इससे संपत्ति पर अधिकार सुनिश्चित होने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों से ऋण प्राप्त करने का रास्ता भी सुगम होगा। विदित है खकनार तहसीलदार दयाराम अवास्या ने बताया कि सोमवार को आयोजित विशेष अभियान के तहत खकनार में 148 वही पूरे तहसील में 10120 रजिस्ट्री हुई,
संपत्ति का अधिकार, आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत नींव स्वामित्व योजना संपत्ति के दस्तावेज उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल है। संपत्ति का वैधानिक अभिलेख होने से ग्रामीण नागरिकों को अपने अधिकारों की स्पष्ट पहचान मिलेगी और वे अपनी संपत्ति का उपयोग आर्थिक गतिविधियों के लिए भी कर सकेंगे। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि शासन की इस जनहितकारी योजना का लाभ पात्र ग्रामीण परिवारों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे और प्रत्येक पात्र हितग्राही को उसके आवासीय भूखंड का वैधानिक अधिकार प्राप्त हो।
सरकार-योजना
स्वामित्व योजना आयोजित अभियान के तहत खकनार कला में 148 व खकनार तहसील में कुल 10120 रजिस्ट्री हुई
स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवरो को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल
November 17, 2026 11:27 PM
1 min read
7 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google