भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर नेपानगर में जनजातीय गौरव दिवस की धूम, विधायक मंजू दादू ने आदिवासी बच्चों संग किया पारंपरिक नृत्य, लेकिन खाली रह गईं आम जनता की कुर्सियां
नेपानगर में भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती के अवसर पर नेपानगर में जनजातीय गौरव दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू ने आदिवासी बालक-बालिकाओं के साथ पारंपरिक आदिवासी गीतों पर नृत्य कर उत्साह बढ़ाया। हालांकि दोपहर 1:30 बजे तक मंच पर अतिथि मौजूद थे, लेकिन सामने लगी कुर्सियों पर आमजन की उपस्थिति कम दिखाई दी।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से भव्य रैली निकाली गई। रैली में आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली अंबेडकर चौराहे पहुंची, जहां विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रैली मातापुर बाजार से होते हुए पुनः पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
इस अवसर पर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ जनजातीय समाज सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज 151 वर्ष बाद भी वे हम सभी के दिलों में आदरणीय हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विधायक ने सभी से भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान और आदर्शों को याद रखते हुए समाज एवं देश की उन्नति के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया।
बाइट 01 सुश्री विधायक मंजू राजेंद्र दादू नेपानगर
Continue With Google