40 साल से वार्ड 24 में रह रहे आदिवासी परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित, पेयजल-सड़क और बिजली का इंतजार

 

नेपानगर आदिवासी विधानसभा होने के बाद भी नेपानगर के वार्ड क्रमांक 24 में करीब 25 से 30 आदिवासी परिवार के सदस्य पिछले 40 वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें पेयजल, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। रहवासियों के अनुसार, परिवारों में केवल एक व्यक्ति को ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है।

 

वर्तमान में नगर में नल-जल योजना संचालित हो रही है, इसके बावजूद आदिवासी परिवार इस योजना के लाभ से वंचित हैं। रहवासियों का आरोप है कि एक ओर जरूरतमंद आदिवासी परिवारों को नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा, वहीं दूसरी ओर नगर में प्रभावशाली लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिस जगह आवश्यकता नहीं है उस जगह भी प्रभावशाली व्यक्तियों को नल जल योजना का लाभ दिया जा रहा है।

 

रहवासियों का कहना है कि चुनाव के समय सभी जनप्रतिनिधि वोट मांगने पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव के बाद उनकी मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। करीब 35 वर्षों से रहने के बावजूद आज भी उन्हें पेयजल, बिजली और सड़क जैसी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अब रहवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

 

 

बाइट 01 अर्जुन डाबर निवासी वार्ड क्रमांक 24 

बाइट 02 प्यार सिंह टेमरिया निवासी वार्ड क्रमांक 24 

बाइट 03 बिना बाई निवासी वार्ड क्रमांक 24