गंजबासौदा कृषि उपज मंडी में नीलामी का समय बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने मंडी के सामने मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर चक्का जाम कर दिया।

जाम के कारण करीब 4 घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा, जिससे आने-जाने वाले नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं व्यापारियों का कहना है कि नीलामी का समय बढ़ाने से तुलाई, सफाई और पेमेंट का काम देर रात तक चलता है, जिससे असुरक्षा की भावना बनी रहती है।

बाद में प्रशासन के आश्वासन और समझाइश के बाद किसानों ने 4 घंटे बाद अपना जाम हटाया, जिसके बाद आवागमन सुचारू रूप से चालू हो सका।