अशोकनगर। कलेक्टर साकेत मालवीय ने शनिवार को नवीन कृषि उपज मंडी अशोकनगर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में आने वाले किसानों को फसल विक्रय में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मंडी लेखापाल बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर कलेक्टर ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान दिए ये निर्देश -
- मंडी के सभी कर्मचारी, हम्माल और तुलावटी के पहचान पत्र बनवाए जाएं।
- मंडी में आ रहे सभी किसानों को अनिवार्य रूप से प्रवेश पर्ची दी जाए।
- प्रवेश पर्ची के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को लाइन में खड़ा कराया जाए, ताकि नीलामी व्यवस्थित तरीके से हो सके।
- मंडी में एनाउंसमेंट व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
- व्यापारी, किसान, हम्माल और तुलावटों के साथ सप्ताह में अनिवार्य रूप से बैठक की जाए।
- मंडी में तुलाई के लिए वेटिंग पीरियड कम किया जाए।
- तुलाई और हम्माली का काम न होने पर किसानों से बिना काम के भुगतान न लिया जाए। इसके लिए हम्माल, तुलावटी और व्यापारियों की बैठक कर मंडी बोर्ड के नियमों का पालन कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोकनगर इसरार खान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Continue With Google